मध्य प्रदेश में जमाखोरों से 4000 क्विंटल शक्कर जब्त
मुारैना के विभिन्न वेयर हाउसों पर खाद्य विभाग के दस्ते ने रविवार को छापे मारे। मुरैना के कलेक्टर एम.के. अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया कि जमाखोरों के यहां मारे गए छापों में 4000 क्विंटल से अधिक शक्कर बरामद की गई है।
उन्होंने बताया है शिवदयाल वेयर हाउस से 1230, छीतरमल श्रीवास कंपनी से 230, सूरजमल वेयर हाउस से 730, राम भरोसी लाल के प्रतिष्ठान से 140 क्विंटल शक्कर बरामद की गई है।
इसके अलावा ग्वालियर में 200 क्विंटल शक्कर बरामद की गई है। जिसकी कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई गई है।
इससे पूर्व इंदौर में मारे गए छापों में छह हजार क्विंटल से अधिक शक्कर बरामद की गई थी। इस तरह प्रदेश में जमाखोरों से अब तक 10 हजार क्विंटल से अधिक शक्कर बरामद की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications