रूसी लड़ाकू विमानों की टक्कर में 1 की मौत (लीड-1)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने रूसी वायुसेना के प्रवक्ता व्लादमीर द्रिक के हवाले से कहा है, "ताजा सूचना के मुताबिक इस वायु दुर्घटना के दौरान तीन पायलटों में से एक की मौत हो गई है।"

रसियन नाइट्स के नाम से चर्चित एयरोबैटिक दल के दो सुखोई-27 लड़ाकू विमान दक्षिणी मास्को में स्थित रमनस्कोये हवाई अड्डे के ऊपर आसमान में उस समय टकरा गए, जब वे एमएकेएस 2009 एयर शो के लिए अभ्यास कर रहे थे। यह शो मंगलवार से शुरू होना है।

मृतक पायलट रसियन नाइट्स का कमांडर था।

इसके पहले की खबर में कहा गया था कि सभी तीनों पायलट सुरक्षित हैं, क्योंकि दुर्घटना के बाद वे वैकल्पिक सुरक्षा उपाय के जरिए अपने को बचाने में कामयाब हो गए थे।

विमानों के टकराने के बाद घटना स्थल पर चारो ओर धुआं फैल गया।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा है, "टक्कर के बाद हमने आसमान में दो पैरासूट देखे।"

पुलिस के एक प्रवक्ता के हवाले से एजेंसी ने कहा है कि विमानों के टकराने के कारण पांच नागरिक घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस टकराव के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

इस बीच रक्षा मंत्रालय और वायुसेना के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+