स्वाइन फ्लू से 2 की मौत, मृतकों की संख्या 25 हुई (लीड-2)

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के मुताबिक देश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है।

महाराष्ट्र में अब तक फ्लू से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से अकेले पुणे के 13 लोग शामिल हैं। इसके अलावा फ्लू का शिकार होकर दम तोड़ने वालों में बेंगलुरू (5), मुंबई (2), नासिक (1), अहमदाबाद (1), वड़ोदरा (1), चेन्नई (1) और तिरुवनंतपुरम (1) शामिल हैं।

बेंगलुरू में सेंट जोंस अस्पताल में शिल्पा (26) की और बैप्टिस्ट अस्पताल में शमशाद बेगम (26) की शनिवार देर शाम मौत हो गई।

सेंट जोंस अस्पताल में शिल्पा का इलाज करने वाले चिकित्सक मबेल वासनिक ने आईएएनएस से कहा कि शिल्पा 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुई थी और उसे उसी दिन से टेमीफ्लू दवा दी जा रही थी।

वासनिक ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने से पांच दिन पहले से शिल्पा को बुखार था। 11 अगस्त को हमने उसका नमूना जांच के लिए भेजा और 14 अगस्त को फ्लू की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को पांच दिन का कोर्स पूरा होने के बाद टेमीफ्लू की दवा देनी बंद कर दी गई थी क्योंकि पांच दिन के बाद यह दवा प्रभावी नहीं होती। 15 अगस्त की शाम को शिल्पा की मौत हो गई।

बेंगलुरू में शिल्पा पहली मरीज है जिसकी फ्लू की पुष्टि होने के बाद मौत हुई। इससे पहले हुई चार लोगों की मौत के बाद फ्लू की रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को मिली थी।

शमशाद बेगम को निमोनिया की शिकायत के बाद पांच दिन पूर्व बैपिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार देर शाम उसकी मौत हो गई। अस्पताल के मुख्य मेडिकल स्टॉफ अब्राहम चैंडी ने आईएएनएस से कहा, "बेगम को हृदय संबंधी समस्या भी थी, जिसकी पहले जांच नहीं हुई थी।"

उन्होंने कहा कि बेगम को 14 अगस्त को टेमीफ्लू की दवा देनी शुरू की गई थी। बेगम की फ्लू की जांच रिपोर्ट उसकी मौत होने के बाद मिली।

बेंगलुरू में इससे पहले 12 अगस्त को 26 वर्षीया रूपा आनंद की मौत इस बीमारी से हुई थी। वहीं शुक्रवार को शिवन्ना (55) और मंजूनाथ (28) की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हुई थी।

चैंडी ने कहा कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, "दोनों मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया कि रविवार को सामने आए 152 नए मामलों के साथ ही देश में फ्लू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1708 हो गई। इनमें से 694 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। देश में अब तक 8658 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है।

रविवार को सामने आए 152 नए मामलों में से 97 महाराष्ट्र के हैं। इनमें से भी केवल मुंबई के 60 मामले हैं। मुंबई में सामने आए 60 मामलों में 57 ने कोई विदेश यात्रा नहीं की है।

रविवार को पुणे में 18 मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही तमिलनाडु (21), कर्नाटक (18), दिल्ली (11), केरल (3), असम (1) और शिमला (1) मामले की पुष्टि हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+