कुवैत में आग से 41 मरे, कई घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा जहारा शहर के आयौन इलाके में हुआ। ज्यादातर लोग आग लगने के बाद मची भगदड़ में कुचलकर मारे गए। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।
टेलीविजन चैनल अल-जजीरा ने घायलों की संख्या कम से कम 70 बताई है। अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह का पता नहीं चल पाया है। हादसे की जांच आरंभ कर दी गई है।
आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के 20 ट्रक और कई कर्मचारी देर तक लगे रहे। अग्निशमन विभाग के महानिदेशक मेजर जनरल जसीम अल-मंसूरी ने बताया कि हादसे के समय तंबू में बड़ी संख्या लोग मौजूद थे और ऐसे में मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications