मेक्सिको की जले में हिंसा, 19 मरे
मेक्सिको सिटी, 16 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको के दुरांगो प्रांत की एक जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसा में कम से कम 19 कैदी मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दुरांगो के सुरक्षा मामलों के निदेशक जोर्गे टोरेस ने बताया कि हिंसा शुक्रवार को उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने जेल में कैदियों की संख्या बढ़ा दी।
हिंसा पर काबू पाने के लिए राज्य पुलिस के 200 और संघीय सुरक्षा बल के जवानों को बुलाना पड़ा। काफी मेहनत के बाद सुरक्षा बल हिंसा पर काबू कर पाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications