उड़ीसा में दस्त से 11 की मौत
भुवनेश्वर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा के कालाहांडी जिले में दस्त से पिछले कुछ दिनों में 11 लोगों की मौत हो गई।
कालाहांडी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस.के.रथ ने आईएएनएस से कहा, "जिले में दस्त से अब तक 11 लोगों के मरने की खबर है। हालांकि आधिकारिक रिपोर्ट में अब तक छह लोगों के मरने की बात कही गई है। "
उन्होंने कहा कि जिले में चिकित्सकों के दल भेजे गए थे। जिन्होंने इस बीमारी की रोकथाम के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। उसके बाद से किसी की मौत की खबर नहीं है।
रथ ने कहा कि बरसात के मौसम में दूषित पानी पीने की वजह से ये मौतें हुई हैं।
उन्होंने कहा कि हालात अब नियंत्रण में हैं। हम स्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल मेडिकल टीम का गठन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications