कैलीफोर्निया में आग से 6,8000 एकड़ वन क्षेत्र तबाह
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सांता क्रूज के पर्वतों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इसके बाद आग बुझाने के काम में और तेजी आने की संभावना जताई गई है।
कैलीफोर्निया के गवर्नर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने कहा, "हमारे सबसे अच्छे अग्निशमन कर्मचारी हैं जो नागरिकों की सुरक्षा के काम में जुटे हुए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वे इस आग पर काबू पा लेंगे।"
गौरतलब है कि आग बुझाने के काम में 1,500 से अधिक अग्निशमन दल के कर्मचारी लगे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications