इंडोनेशिया में भूकंप का तगड़ा झटका, 4 घायल (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इंडोनेशिया के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग और जीयोफिजिक्स एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भूकंप अपराह्न् 2.38 बजे आया और इसका केंद्र मेंटावई द्वीप से 43 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर में स्थित था।
बयान में कहा गया है कि भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 32 किलोमीटर नीचे स्थित था। लेकिन भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकारियों के अनुसार भूकंप के तत्काल बाद जानमाल के नुकसान से संबंधित कोई खबर नहीं मिली है।
अधिकारियों ने कहा है कि रिक्टर पैमाने पर 5.2 और 5.6 के बीच कई सारे झटके दर्ज किए गए हैं।
भूकंप के कारण पश्चिमी सुमात्रा में एक शॉपिंग माल की छत गिरने से कम से कम चार लोग घायल हो गए। मेंटावई द्वीप में कई सारी इमारतों की दीवारों में दरार आ गई। लेकिन वहां किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन केंद्र में एक अधिकारी एडी एडवर्ड ने कहा है, "मेंटावई इलाके से हमें किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है।"
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2004 में इंडोनेशिया में कई द्वीपों के सुनामी की चपेट में आने से 170,000 से अधिक लोग मारे गए थे या लापता हो गए थे और पांच लाख से अधिक लोग बेघर हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications