कुवैत: शादी के पंडाल में आग, 41 मरे

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा जहारा शहर के आयौन इलाके में हुआ। ज्यादातर लोग आग लगने के बाद मची भगदड़ में कुचलकर मारे गए। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।
टेलीविजन चैनल अल-जजीरा ने घायलों की संख्या कम से कम 70 बताई है। अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications