उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 27 मामले
लखनऊ, 16 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में रविवार को स्वाइन फ्लू के आठ नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में फ्लू से पीड़ितों की संख्या 27 हो गई है।
संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के प्रमुख टी.एन.ढोले ने आईएएनएस से कहा कि राज्य में फ्लू के पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। 85 नमूनों की जांच में आठ लोगों में फ्लू की पुष्टि हुई है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ की पॉश कालोनी गोमती नगर अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित है। नए मामलों में कम से कम चार यहीं के हैं।
उन्होंने कहा कि सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग को रविवार को जांच के लिए 150 नए नमूने मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन नमूनों की जांच सोमवार सुबह तक कर लिए जाने की आशा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications