त्रिनिदाद ने दिलाया मनमोहन की सुरक्षा का भरोसा
त्रिनिदाद और टोबैको की विदेश मंत्री पौला गोपी-स्कून ने कहा है कि उनका देश विभिन्न देशों की सरकारों के प्रमुखों और अधिकारियों की 27-29 नवंबर के बीच होने वाली बैठक के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित कराएगा।
स्कून ने कहा कि उनकी सरकार सीएचओजीएम के लिए जरूरी तगड़ी सुरक्षा के लिए कैरीकॉम (कैरिबीयन कम्युनिटी एंड कॉमन मार्केट) के साझेदारों और राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों से भी मदद मांगेगी।
स्कून ने कहा, "मैं कहना चाहूंगी कि नवंबर में आयोजित होने वाली सीएचओजीएम के दौरान विभिन्न देशों के प्रमुखों, अन्य अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की सुरक्षा से जुड़े मसले त्रिनिदाद और टोबैको की सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य कैरिबीयाई देशों के साथ भी बातचीत चल रही है कि वे अपने राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के जरिए इस काम में मदद करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications