पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू के 39 मामले
कोलकाता, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में रविवार को सात लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई। एक मरीज की हालत गंभीर है।
आर.जी.कार मेडिकल कालेज और अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती आकाश चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
राज्य में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी तापस सेन ने आईएएनएस से कहा, "शनिवार की तरह की आकाश चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है।"
चौधरी को बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कुछ दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार को उसकी जांच रिपोर्ट आई जिसमें फ्लू की पुष्टि हुई है।
फिलहाल शहर के दो अस्पतालों में फ्लू के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए सरकार एक अन्य अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।
राज्य में स्वाइन फ्लू की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आलोक मोहन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में 18 अगस्त को बैठक होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications