उम्मीद है संदेश का पालन करेंगी वसुंधरा : राजनाथ
राजधानी में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि वसुंधरा द्वारा रविवार को दिया गया बयान काफी सकारात्मक है और उन्हें विश्वास है कि पार्टी के सुझाव का उनके (वसुंधरा) द्वारा पालन किया जाएगा।
संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने यह स्वीकार किया उन्होंने वसुंधरा से विधानसभा में विपक्ष की नेता पद छोड़ने को कहा था। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशों के पालन के लिए वसुंधरा के सामने कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications