रूसी एयर शो के दौरान टकराए लड़ाकू विमान
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने रूसी सेना के एक प्रवक्ता के हवाले से रविवार को खबर दी है कि विमान के टकराने के बाद पायलट वैकल्पिक सुरक्षा उपाय के जरिए अपने को बचा पाने में कामयाब हो गए। विमान का मलबा मास्को के बाहरी इलाके में एक निर्जन स्थान में जा गिरा।
यह दुर्घटना रूस के एमएकेएस 2009 वायु व अंतरिक्ष मेले की तैयारी के दौरान घटी। यह मेला मंगलवार से शुरू होने वाला है।
टकराव के कारणों की जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications