सरबजीत की रिहाई के प्रति आश्वस्त हैं नए वकील

अमृतसर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में फांसी की सजा का सामना कर रहे भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के नए वकील को भरोसा है कि अब उसके मुवक्किल को माफ कर दिया जाएगा। सरबजीत की दया याचिका पर अब तक 100,000 भारतीयों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

सरबजीत के परिवार से यहां मिलने आए अधिवक्ता ओवैस शेख ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "सरबजीत के समर्थन में इतनी बड़ी संख्या में आगे आए भारतीयों को देख कर मैं चकित हूं। यह बहुत उत्साहवर्धक है और हम चाहते हैं कि पाकिस्तान की न्यायपालिक अपने फैसले पर गंभीरता के साथ पुनर्विचार करे।"

शेख ने कहा, "अभी तक मुझे दया याचिका पर यहां के 100,000 लोगों के हस्ताक्षर प्राप्त हो चुके हैं। मुझे भरोसा है कि अगले कुछ दिनों के दौरान जब तक मैं यहां हूं, इस संख्या में और बढ़ोतरी होगी।"

पाकिस्तान-भारत पीस इनीसिएटिव के अध्यक्ष शेख, सरबजीत के मामले पर चर्चा के लिए अगले कुछ दिनों के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी मुलाकात करने वाले हैं।

शेख ने कहा, "मैंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मिलने के लिए समय मांगा है, ताकि मैं व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिल कर इन दया याचिकाओं को उन्हें दे सकूं और भारत की स्थिति के बारे में उन्हें बता सकूं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह सरबजीत को माफ कर देंगे।"

शेख ने कहा, "मैंने छह जुलाई को सरबजीत से मुलाकात की थी और उसके साथ एक घंटे तक बातचीत की थी। मैंने उसके केस के बारे में विस्तृत बातचीत की और बातचीत के दौरान कई ऐसे अछूते बिंदु हमें मिले हैं, जो हमारी मदद कर सकते हैं। हमने पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले को फिर से शुरू करने के लिए अपील की है और जरदारी को एक अलग दया याचिका भी भेजी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+