हरियाणा की मंत्री का बीमारी से निधन
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि देवी अस्थमा सहित कई अन्य बीमारियों के कारण जुलाई से ही स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती थीं।
उन्हें पिछले 15 दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। रविवार को उनका निधन हो गया।
हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया और मुख्यमंत्री भूपिदंर सिंह हुड्डा ने करतार देवी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि राज्य ने एक अच्छी सामाजिक संघर्षकर्ता और प्रशासक को खो दिया है।
बीमारी के कारण जुलाई में हुड्डा ने उन्हें बिना विभाग का मंत्री बना दिया था। करतार देवी के सभी विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिए गए।
करतार देवी कालानौर (सुरक्षित) क्षेत्र से विधानसभा की सदस्य थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications