तेंदुए ने 4 वर्षीय बच्चे को मार डाला
एक वन अधिकारी ने कहा कि यह घटना बहराइच जिले के मुलारा गांव में कतरनिया घाट वन्यजीव अभयारण्य के बाहरी इलाके में शनिवार की रात घटी थी। विशाल नामक यह बच्चा अपनी झोपड़ी से बाहर निकला था तभी तेंदुए ने हमला किया और उसे जंगल में उठा ले गया।
जिला वन अधिकारी आर.के.सिंह ने आईएएनएस को बताया, "बच्चे का अर्ध खाया हुआ शव रविवार को सुबह एक नहर के पास पाया गया। वन अधिकारी तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके की तलाशी में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों को सजग रहने के लिए कहा गया है।"
अधिकारी ने कहा, "पीड़ित के परिवार को तत्काल राहत के रूप में 3,000 रुपये की राशि प्रदान की गई है। राज्य सरकार के नियमानुसार पीड़ित परिवार को 25,000 रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications