भूस्खलन से पश्चिम बंगाल में 7 की मौत (लीड-1)

सिलिगुड़ी, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के पहाड़ी कुर्सियांग सब-डिविजन में रविवार को भूस्खलन से एक परिवार के तीन सदस्यों सहित सात व्यक्तियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

दार्जिलिंग जिले के पहाड़ी कुर्सियांग और कलिम्पोंग सब-डिविजन में भूस्खलन से तीन लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार कुर्सियांग में पांच और कलिम्पोंग में दो लोगों की मौत हुई है।

कुर्सियांग सब-डिविजन के पुलिस अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि पिछले दो दिनों से भारी वर्षा के कारण एक चाय बागान सहित कुर्सियांग को सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 65 पर अन्य कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं हैं।

सिंह ने बताया कि गौरीशंकर चाय बागान परिसर में एक युगल और उसके बच्चे की भूस्खलन से मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की मौत दूसरे चाय बागान में हुई। पांचवें व्यक्ति की मौत रोहिणी-सिरुबाड़ी सड़क पर हुई।

कलिम्पोंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर दोर्जी ने बताया कि एक 55 वर्षीय व्यक्ति और एक ढाई साल का बच्चा भूस्खलन के कारण फिसलकर एक नदी में गिर पड़े। उनके शवों को दोपहर में निकाला गया है।

पुलिस और दमकलकर्मी भूस्खलन के कारण फंसे लोगों के बचाव कार्य में लगे हैं। सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच सड़क संपर्क काफी प्रभावित हुआ है।

उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन से मई माह में 28 लोगों की मौत हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+