निर्यात सेक्टर में वर्ष के अंत तक होगा सुधार : फिक्की
फिक्की ने अपने सर्वेक्षण में कहा, "आने वाले महीने में वर्ष दर वर्ष के आधार होने वाली गिरावट की मात्रा में कमी आ सकती है। लेकिन निर्यात क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि देखने के लिए हमें इस वर्ष के अंत तक इंतजार करना पड़ सकता है।"
सर्वेक्षण में कहा गया है, "यद्यपि निर्यातक विनिमय दर में अस्थिरता और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं लेकिन कुल मिलाकार सभी संबंधित क्षेत्रों में सुधार हो रहा है।"
यह सर्वेक्षण जून-जुलाई के दौरान 316 के बीच करवाया गया, जिनका कारोबार 50 लाख से लेकर सात हजार करोड़ रुपये के बीच है।
निर्यातक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम मांग, प्रतियोगी वातावरण में वृद्धि और महंगे ऋण जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिस कारण निर्यात के मोर्चे पर प्रदर्शन बाधित हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications