वर्ष 2012 तक हथियार आयात 30 अरब डॉलर का हो जाएगा

औद्योगिक संगठन एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (एसोचैम) की ओर से रक्षा मंत्रालय को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है, "वर्ष 2012 तक भारत का केवल हथियार आयात बढ़कर 30 अरब डॉलर का हो जाएगा।"

एसोचैम के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने कहा, "द डिफेंस ऑफसेट फैसिलिटेशन एजेंसी (डीओएफए) और सशस्त्र बल को इंडिया इंक के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन हथियारों का आयात प्रतियोगी कीमत पर हो।"

रक्षा उत्पादन विभाग के तहत काम करने वाली डीओएफए एकमात्र एजेंसी है जो सरकार की रक्षा सौदा नीति पर काम करती है।

एसोचैम ने सरकार से अनुरोध किया है कि वह रक्षा सौदों में इंडिया इंक को भाग लेने की अनुमति दे। औद्योगिक संगठन के मुताबिक अगले चार से पांच वर्षो में घरेलू रक्षा बाजार बढ़कर 70 करोड़ डॉलर का हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+