पश्चिम बंगाल में भूस्खलन से 5 की मौत
कुर्सियांग सब-डिविजन के पुलिस अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि पिछले दो दिनों से भारी वर्षा के कारण एक चाय बागान सहित कुर्सियांग को सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 65 पर अन्य कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं हैं।
सिंह ने बताया कि गौरीशंकर चाय बागान परिसर में एक युगल और उसके बच्चे की भूस्खलन से मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की मौत एक अन्य चाय बागान में हुई। पांचवें व्यक्ति की मौत रोहिणी-सिरुबाड़ी सड़क पर हुई।
पुलिस और दमकलकर्मी भूस्खलन के कारण फंसे लोगों के बचाव कार्य में लगे हैं। सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच सड़क संपर्क काफी प्रभावित हुआ है।
उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन से मई माह में 28 लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications