हिमाचल में 2 अक्टूबर से प्लास्टिक बैग पर रोक
राज्य के पर्यावरण मंत्री जे.पी.नंदी ने रविवार को आईएएनएस से कहा, "दो अक्टूबर से राज्य में पोलिथिन बैग के उत्पादन, भंडारण, प्रयोग, ब्रिकी और वितरण को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा लेकिन दूध और अनाज की पैकिंग में प्रयुक्त बैग को इससे दूर रखा गया है।"
नंदा ने कहा कि सरकार प्लास्टिक के प्लेट, कप और गिलास पर भी प्रतिबंध लगाने की योजान बना रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अजैविक कचरा (नियंत्रण) कानून 1995 के तहत नियम तोड़ने वाले पर 25,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। न्यूनतम जुर्माना राशि 500 रुपये तय की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications