कुवैत में आग लगने से मरने वालों की संख्या 44 हुई (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा जहारा शहर के आयौन इलाके में हुआ। ज्यादातर लोग आग लगने के बाद मची भगदड़ में कुचलकर मारे गए। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्री हिलाल अल-सायेर ने कहा कि इस घटना में कम कम 75 लोग घायल भी हुए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह का पता नहीं चल पाया है। हादसे की जांच आरंभ कर दी गई है। खबरों में कहा गया है कि तंबू में सुरक्षा के इंतजाम ठीक नहीं थे और बाहर निकलने के लिए कोई आपात रास्ता नहीं था।

कुवैत में शादी समारोह में पुरुष और महिलाएं अलग-अलग शिरकत करते हैं। बच्चे महिलाओं के साथ होते हैं।

आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के 20 ट्रक और कई कर्मचारी देर तक लगे रहे। अग्निशमन विभाग के महानिदेशक मेजर जनरल जसीम अल-मंसूरी ने बताया कि हादसे के समय तंबू में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और और ऐसे में मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+