केरल के मंत्री ने इस्तीफा दिया
मॉन्स जोसेफ ने मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने घोषणा की थी कि जोसेफ की मंत्रिमंडल में वापसी के लिए वह पद से इस्तीफा दे देंगे।
विमान में एक महिला से दुर्व्यवहार करने के आरोप में जोसेफ को तीन वर्ष पहले पद छोड़ना पड़ा था। बहरहाल चेन्नई की एक अदालत ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया।
पी.जे. जोसेफ सोमवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications