इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने इंडोनेशिया मौसम विज्ञान केंद्र के हवाले से बताया कि मेंटावई द्वीप से दक्षिण-पश्चिम में रविवार दोपहर स्थानीय समयानुसार 2.38 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 32 किलोमीटर अंदर स्थित था। भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकारियों के अनुसार भूकंप के तत्काल बाद जानमाल की क्षति से संबंधित रिपोर्ट नहीं मिली है।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2004 में इंडोनेशिया के कई द्वीपों के सुनामी की चपेट में आने से 170,000 से अधिक लोग मारे गए थे या लापता हो गए वहीं पांच लाख से अधिक लोग बेघर हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications