एक स्कूल, जहां मां-बेटे हैं सहपाठी

कोलकाता के निकट उत्तरी 24-परगना जिले के बसीरहाट दंदीरहाट नागेंद्र कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 11वीं कक्षा में अनीमा दास (35) और उनका बेटा पलाश दोनों पढ़ रहे हैं।

स्कूल के प्रधानाध्यापक दीपक रंजन मंडल ने आईएएनएस को बताया कि मां-बेटे ने विषय भी एक ही चुना है। दोनों संस्कृत, इतिहास, दर्शनशास्त्र और राजनीतिशास्त्र की पढ़ाई कर रहे हैं।

पलाश का कहना है कि उसकी मां ने शादी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और उस समय वह नौवीं कक्षा में थीं। घर के लोगों के कहने पर अनीमा ने वर्ष 2005 में नौवीं कक्षा में प्रवेश लिया। इसके बाद वह माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीमा कहती हैं, "मैं घरेलू कामकाज निपटाकर रात में पढ़ाई करती हूं। मेरा बेटा ट्यूशन पढ़ता है और वह मेरी मदद करता है। मेरी बहन पूर्णिमा भी मेरी सहायता करती है।"

प्रधानाध्यपक मंडल का कहना है, "कक्षा में उनका व्यवहार बहुत दोस्ताना है। इस उम्र में उनकी पढ़ने की लगन को देखते हुए ही हमने उन्हें यहां प्रवेश दिया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+