स्वाइन फ्लू को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी
नए दिशा निर्देशों के अनुसार मरीजों को निम्नलिखित श्रेणी में रखा गया है-
ए- हल्का बुखार, कफ, सिर में दर्द, उल्टी जैसी समस्याओं वाले मरीजों के लिए ओसेलटामीविर दवा (फ्लू से संबंधित) की जरूर नहीं है। ऐसे मरीजों को 24 से 48 घंटों तक चिकित्सक की देखरेख में रखा जाएगा। इनकी एच1एन1 जांच जरूरी नहीं है।
बी- (1)ए श्रेणी की सभी समस्या के साथ तेज बुखार वाले मरीज को ओसेलटामीविर दवा दी जाएगी।
(2) उपरोक्त सभी समस्या वाले मरीजों के साथ ही पांच वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती महिला, 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, जिन्हें फेफड़े में समस्या, दिल, यकृत, किडनी, रक्त से संबंधित बीमारी और रक्तचाप, मधुमेह, न्यूयोरोलॉजिकल समस्या, कैंसर और एचआईवी/एड्स के मरीज को इस श्रेणी में शामिल किया गया है।
बी (1) और (2) के मरीजों के लिए एच1एन1 जांच आवश्यक नहीं है। ऐसे मरीजों को घर में रहने की सलाह दी गई है और भीड़भाड़ वाले स्थल से दूर रहने के लिए कहा गया है।
सी- ए और बी श्रेणी से संबंधित सभी समस्या वाले मरीजों को यदि सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, चक्कर आना, रक्तचाप में कमी, थूक में खून और नाखून में नीलापन की भी समस्या आ रही है तो उनकी तुरंत एच1एन1 जांच आवश्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications