सजा प्राप्त अमेरिकी नागरिक को म्यांमार ने रिहा किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आंग सान सू की के प्रतिबंधित आवास के किनारे स्थिति झील में मई के आरंभ में प्रवेश करने के कारण येट्टाव को न्यायालय ने तीन दिन पहले सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।
अमेरिकी सीनेटर जिम वेब के प्रयासों के चलते यह रिहाई संभव हुई है। वेब ने शनिवार को राष्ट्र शांति और विकास परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ जनरल थान श्वे से राजधानी नयापिटाव में मुलाकात की थी।
अमेरिकी सीनेट की दक्षिण एशिया और प्रशांत मामलों की उपसमिति के अध्यक्ष वेब दक्षिण एशिया क्षेत्र के दो सप्ताह के अपने दौरे के दौरान तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को म्यांमार पहुंचे थे। म्यांमार के विदेश मंत्री यू न्यान विन ने उन्हें यात्रा का निमंत्रण दिया था।
जिला अदालत के मिर्गी के मरीज येट्टाव को 11 अगस्त को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद वेब म्यांमार पहुंचे।
वेब अपनी यात्रा के आरंभ में लाओस गए और इसके बाद थाईलैंड, वियतनाम तथा कंबोडिया के दौरे के बाद म्यांमार पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications