मध्य प्रदेश में स्कूली बस खाई में गिरी, 3 की मौत
धार, 16 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक स्कूली बस के खाई में गिरने से एक छात्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई है और 40 अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है।
धार के पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने आईएएनएस को बताया है कि सरदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र रविवार की सुबह मांडव घूमने जा रहे थे। बस में लगभग 45 छात्र तथा शिक्षक सवार थे। जैसे ही बस जाली दरबार घाटी पर पहुंची उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा समाई।
गुप्ता के मुताबिक एक छात्र तथा दो अन्य (संभवत: शिक्षक व शिक्षिका) की मौत हो गई जबकि 40 घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications