ताइवान में 'मोराकोट' से 124 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शनिवार रात 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार तूफान में 124 लोग मारे जा चुके हैं। तूफान की वजह से लगभग 23,700 लोग बेघर हो गए। ये सभी 170 राहत शिविरों में रह रहे हैं।
तूफान से काहोसियूंग में 66, ताइनान में 25, पिंगडोंग में 16, चियाई में छह, नांटू में सात और चांगुआ व यूनलीन में एक-एक लोगों की मौत हो गई। विनाशकारी तूफान से ताइवान को 36.5 करोड़ डॉलर की क्षति हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications