काबुल के समीप विस्फोट से 4 नागरिकों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बयान में कहा गया है कि विस्फोट की घटना स्थानीय समयानुसार शाम 5.15 बजे हुई।
मंत्रालय ने कहा कि इस घटना को अफगानिस्तान के दुश्मनों ने अंजाम दिया। विस्फोट की घटना काबुल से बगराम हवाई अड्डे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित गुलाम कादर खान गांव में हुई। उल्लेखनीय है कि बगराम हवाई अड्डा नाटो के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना का मुख्य शिविर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications