बलि के नाम पर बालिका की हत्या, एक गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने रविवार को बताया कि तुरकौलिया थाना के खगनी गांव निवासी मुन्नी कुमारी उर्फ रूबी पिछले 12 अगस्त से अपने घर से लापता थी। बच्ची के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन रूबी का कोई पता नहीं चला। शनिवार शाम मुन्नी का शव गनीबाग गांव के नजदीक से बरामद किया गया।
इधर, मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि बालिका के सिर का बाल मुड़ा हुआ था तथा एक पैर काटा गया था। उन्होंने बताया कि रूबी की मां शांति देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की बलि दी गई।
कुमार ने बताया कि इस मामले में कथित रूप से शामिल ओझा रामपुकार महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications