बांग्लादेश में स्वाइन फ्लू के 2 और मामले
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन रोग नियंत्रण और शोध केंद्र के निदेशक महमुदुर रहमान ने कहा कि स्वाइन फ्लू के दो मरीजों में से एक मलेशिया से लौटा था वहीं दूसरा देश में ही एच1 एन1 वायरस से संक्रमित हुआ है।
देश में स्वाइन फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए और मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने 13 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications