अफगानिस्तान में 2 नाटो सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दोनों सैनिकों की मौत विस्फोट की दो अलग-अलग घटनाओं में हुई। आईएसएएफ के एक सदस्य की मौत एक विस्फोट में लगे घावों के चलते हुई। यह सैनिक 13 अगस्त को एक विस्फोट में घायल हुआ था। दूसरे सैनिक की मौत 15 अगस्त को हुए विस्फोट में हुई।
दोनों घटनाएं दक्षिणी अफगानिस्तान में हुईं। प्रेस विज्ञप्ति में घटनास्थल का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया।
अफीम की खेती के लिए कुख्यात आतंकवाद प्रभावित हेलमंद प्रांत में तालिबान के खिलाफ गठबंधन सेनाओं के जुलाई में आरंभ अभियान के बाद से अंतर्राष्ट्रीय सेना के जवानों की मौतों की संख्या बढ़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications