स्वात में 18 आतंकवादियों के शव बरामद
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ये शव उसी दिन बरामद किए गए हैं जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड होलब्रुक स्वात घाटी के मुख्य कस्बे मिंगोरा का दौरा करने वाले थे। हालांकि तेज बारिश की वजह से उनकी यह यात्रा स्थगित कर दी गई।
आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जियो टीवी ने खबर दी है कि स्वात के विभिन्न गांवों से शव बरामद किए गए। माना जा रहा है कि ये शव तालिबान आतंवादियों के हैं।
उधर, पाक सेना ने रविवार को कहा था कि मिंगोरा के निकट दियारी इलाके में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया। सेना का दावा है कि कि अब तक 1,700 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications