प्रधानमंत्री का न्यायपालिका से लंबित मामलों को निपटाने का आग्रह
उन्होंने देश की न्यायपालिका से एक अखंड तंत्र के रूप में काम करने को कहा और आश्वस्त किया कि सरकार किसी भी मौके पर न्यायपालिका को सहयोग देने में पीछे नहीं हटेगी।
राजधानी में मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के एक संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "देश के न्यायालयों में भारी संख्या में लंबित मामले न्यायपालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती हैं।"
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत में सबसे अधिक लंबित मामले हैं और मुकदमों में सबसे अधिक समय लगता है। यह विश्व के लिए आश्चर्य और देश के लिए चिंता का विषय है। इनको निपटाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
देश में लंबित भारी संख्या में मुकदमों को निपटाने में सर्वोच्च न्यायालय की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि इन लंबित मामलों को निपटाने में न्याय व्यवस्था के हर अंग को एक अखंड तंत्र के रूप में काम करना चाहिए। एक संगठनकर्ता, एक संरक्षक, एक निर्णायक, एक भागीदार और सबसे ऊपर एक आदर्श के रूप में इसमें सर्वोच्च न्यायपालिका की एक महत्पूर्ण भूमिका है।
सिंह ने आश्वस्त किया कि सरकार हमेशा न्यायपालिका के साथ है और किसी भी संभावना पर काम करने से नहीं हिचकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications