स्वाइन फ्लू: चंडीगढ़ में मरीजों की संख्या 8 हुई
चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच. सी. गेरा ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "इस छात्रा को स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद पीजीआईएमईआर में नौ अगस्त को भर्ती कराया गया था। दिल्ली से आई उसकी जांच रिपोर्ट सकारात्मक रही है।"
यह छात्रा पिछले महीने थाईलैंड से लौटी थी। गेरा ने बताया, "उसकी हालत में अच्छा सुधार हुआ है। उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।"
उन्होंने कहा, "अब तक 48 संदिग्ध मामलों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। पहले रिपोर्ट 24 घंटों के भीतर आ जाती थी लेकिन अब इसमें तीन से चार दिन का समय लग रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications