जम्मू में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

बीएसएफ के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात जवानों ने घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सीमा में लगाई गई कंटीले तारों की बाड़ के पास कुछ हलचल महसूस की। जवानों के चुनौती देने के परिणामस्वरूप संदिग्ध घुसपैठियों ने गोलीबारी की।

इसके जवाब में बीएसएफ के जवानों ने भी गोलियां चलाईं। गोलीबारी करीब दो-तीन घंटे तक चली। संभावना है कि घुसपैठिए वापस पाकिस्तानी सीमा में लौट गए, इसके बावजूद एक तलाशी अभियान आरंभ किया गया है।

रिपोर्टों में कहा गया है कि तारों की बाड़ एक स्थान पर कटी हुई पाई गई है, इससे घुसपैठ की संभावना प्रबल होती है। बीएसएफ के अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

बीएसएफ, सेना और पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया है और जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ सेक्टर राजमार्ग से केवल 15 किलोमीटर दूर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+