रैगिंग के दोषी 9 छात्रों को मिला दंड

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष प्रकाश दास ने आईएएनएस से कहा कि हम विश्वविद्यालय द्वारा रैंगिंग के मामले में दोषी छात्रों को दंडित करने के फैसले का स्वागत करते हैं।

विश्वविद्यालय ने शुक्रवार रात दोषी छात्र माधव कचारी को निष्कासित कर दिया। साथ ही माधव को किसी भी शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने से प्रतिबंधित कर दिया। इसके अलावा स्नातकोत्तर के छात्र मानस प्रतीम गोगोई को दो सत्रों के लिए निष्काषित करते हुए 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मानस की तरह सात और छात्रों को छात्रावास से निष्कासित करते हुए 20,000-20,000 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने अपने नौ वरिष्ठ छात्रों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

विश्वविद्यालय के कुलपति के. के. डेका ने कहा कि दोषी छात्रों को जांच के बाद दंडित किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+