मुख्य धारा में लौटें नक्सलीः पटनायक

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद पटनायक ने कहा,"हम नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे मुख्यधारा में लौट जाएं।" पटनायक ने नक्सली हिंसा को राज्य और देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती करार दिया।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हिंसा पर काबू पाने के लिए सभी बड़े कदम उठाए हैं। पटनायक ने कहा, "हम आदिवासी युवकों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त कर रहे हैं।" गौरतलब है कि आज के दिन को नक्सलियों ने 'काला दिवस' घोषित कर रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications