Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका से नजदीकी बढ़ा रहा संप्रग: करात

Prakash Karat
अगरतला। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने आरोप लगाया है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार चुनाव में आम जनता से किए गए वादों को भूलकर अमेरिका से नजदीकी बढ़ाने में व्यस्त है। करात के अनुसार सरकार के इस रवैय्ये से भारत सेना, विदेश नीति और आर्थिक मुद्दों पर अमेरिका पर निर्भर हो जाएगा जैसा कि अमेरिका चाहता है।

माकपा के दैनिक मुखपत्र देशार कथा की 30वीं जयंती पर शुक्रवार शाम को एक सभा को संबोधित करते हुए करात ने कहा, "संप्रग सरकार अमेरिका से हथियार खरीदकर और उसे देश के हथियार भंडारों के निरीक्षण का अधिकार देकर वाशिंगटन के साथ रणनीतिक भागीदारी बढ़ा रही है।"

उन्होंने कहा कि वामदल सभी लोगों को भोजन और आम आदमी के लिए पर्याप्त खाद्य सुरक्षा की मांग के लिए पूरे देश में आंदोलन करने के साथ ही 26 अगस्त को नई दिल्ली में रैली करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+