काबुल में आत्मघाती हमले में 3 लोगों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जिस इलाके में विस्फोट हुआ, उसे देश का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। यहीं राष्ट्रपति भवन और अमेरिकी दूतावास है।
आत्मघाती हमलावर ने गठबंधन सेना के मुख्यालय के गेट के सामने विस्फोटकों से लदे वाहन को उड़ा दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल जहीर आजमी ने कहा, "हमारी जानकारी के अनुसार हमले में तीन नागरिक मारे गए और 60 से अधिक घायल हो गए।"
उल्लेखनीय है कि देश में पांच दिन बाद राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले एक स्थानीय समाचार चैनल ने विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की खबर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications