मायावती ने केंद्र पर निशाना साधा (लीड-1)
मायावती ने कहा, "राज्य के चौमुखी विकास खासकर उन इलाकों के लिए जो बहुत पिछड़े हैं (बुंदेलखंड और पूर्वाचल) के लिए हमारी सरकार ने केंद्र से 80,000 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की मांग की थी लेकिन केंद्र ने उन्हें आज तक फूटी कौड़ी भी नहीं दी।"
सूखे पर चिंता व्यक्त करते हुए मायावती ने कहा कि राज्य सरकारी की तरफ से सभी सूखा पीड़ितों की मदद के लिए 580 करोड़ रुपये की सहायता राशि मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है।
मायावती ने कहा, "मुझ्झे भरोसा है कि वर्ष 2014 तक राज्य के लोगों को बिजली कटौती से राहत मिल जाएगी।" स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले तमाम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहा कि आज उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का दिन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications