जम्मू एवं कश्मीर में 4 आतंकवादी मारे गए
गुरुवार को सेना ने जम्मू से 175 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माहोर के जंगलों में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला बोला था। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात इसी इलाके में हुई गोलीबारी में सेना ने चार आतंकवादियों को मार गिराया।
सेना के अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि माहोर के जंगलों में आतंकावदियों और सेना के बीच गोलीबारी जारी थी।
उल्लेखनीय है कि सप्ताह के शुरुआत में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications