दूषित पानी पीने से एक छात्रा की मौत, 40 बीमार
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंधवा तहसील मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर स्थित निवाली के कस्तूरबा आश्रम में रहने वाली छात्राओं ने शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद सो गईं। शनिवार को सुबह से छात्राओं को पेट में दर्द आरंभ हुआ तथा कुछ को उल्टियां होने लगी ।
निवाली थाने के प्रभारी के.के मिश्रा ने आईएएनएस को बताया है कि कस्तूरबा आश्रम में अनुसूचित जनजाति वर्ग की लगभग 1000 छात्राएं रहती हैं। आश्रम परिसर में स्थित कुएं का पानी पीने से एक छात्रा सविता गंगाराम की मौत हो गई है और 40 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications