स्वाइन फ्लू के लिए दिशानिर्देश तैयार
यह कदम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में यहां आयोजित एक बैठक के बाद उठाया गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "बैठक अपराह्न् 4.30 बजे से शुरू हुई और रात 10 बजे समाप्त हुई। यह बैठक सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की समीक्षा करने और नए दिशानिर्देश तैयार करने के लिए आयोजित की गई थी।"
आजाद ने वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सरकारी और निजी अस्पतालों तथा संगठनों के विभिन्न विशेषज्ञों के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन, रोग निवारक और नियंत्रक केंद्र, अमेरिकी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, यूके की ओर से विकसित किए गए विभिन्न दिशानिर्देशों और प्रोटोकाल पर चर्चा की।
नए दिशानिर्देशों के अनुसार फ्लू जैसे लक्षणों के लिए सलाह चाहने वाले सभी व्यक्तियों को सबसे पहले सरकारी या निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर या किसी चिकित्सक द्वारा परीक्षण कराना चाहिए।
नए दिशानिर्देशों के अनुसार लक्षणों के आधार पर रोगियों की तीन श्रेणिया बनाई गई हैं। इन्हीं श्रेणियों के अनुसार ही उन्हें इलाज मुहैया कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications