राजस्थान में लगाए गए 1 करोड़ 94 लाख पौधे
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि आने वाले पांच वषरें में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राज्य के 2 लाख 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को वनाच्छादित कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सामाजिक वानिकी के तहत राज्य मे टिंबर, फल तथा औषधि के वृक्षों को लगाने हेतु चालू वर्ष में 45 लाख पौधे तैयार करवा रही है।
जाट ने पौधारोपण के साथ ही पेड़ पौधों की निरंतर देखभाल किए जाने हेतु भी लोगों का विशेष रूप से आव्हान करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में सामुहिक सहभागिता से ही पर्यावरण को शुद्घ किया जा सकता है।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 'हरित राजस्थान' अभियान के तहत राज्य भर में विकेन्द्रित पौधशालाएं विकसित करने के लिए भी प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले वषरें में राज्य में वन विभाग के साथ-साथ निजी स्तर पर भी नर्सरियों का विकास करके राज्य के कम से कम 20 प्रतिशत भाग को वनाच्छादित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications