सेब, टमाटर और आलू फसल बीमा योजना में शामिल : धूमल
यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने आज जि़ला कांगड़ा के इन्दौरा में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि के विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए 353 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी पंडित दीनदयाल किसान बागवान समृद्वि योजना आरम्भ की गई है जिससे जहां एक ओर स्वरोजगार की सम्भावनाएं विकसित होंगी वहीं किसानों को उनकी फसलों के अच्छे दाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को 80 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है और योजना के पूर्ण कार्यान्वयन पर राज्य कृषि विविधिकरण के क्षेत्र में श्रेष्ठ बनकर उभरेगा।
प्रो़ धूमल ने कहा कि राज्य में निकट भविष्य में निजी क्षेत्र में चार और निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जिनकी स्थापना पर राज्य देश का शिक्षा हब बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जि़ला कांगड़ा के छेब में हाल ही में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान ने कार्य करना आरम्भ कर दिया है और जि़ला मंडी में स्थापित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में भी इसी सत्र से कक्षाएं आरम्भ होने की सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications