अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "हम ऐसे किसी विचार को स्वीकार नहीं कर सकते जो तुष्टिकरण की कीमत पर समाज के निचले तबके के कल्याण की बात करता हो। दरअसल, हम अपने पवित्र कर्तव्य के निर्वाह में विश्वास करते हैं। हमारी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के भाई-बहनों के कल्याण पर पूरा ध्यान देगी।"
उन्होंने कहा, "हमने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। इनमें और तेजी लाई जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications