हिमाचल में सड़क हादसे में दिल्ली के मजिस्ट्रेट की मौत
पुलिस के अनुसार शनिवार को दिल्ली के विशेष मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वरींदर कुमार शर्मा (57) की मौत हो गई। शुक्रवार को सुंदरनगर शहर के पास शर्मा की कार एक तेल टेंकर से टकरा गई। वह अपने परिवार के साथ मनाली जा रहे थे।
सुंदरनगर के उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने आईएएनएस को बताया कि हादसे में शर्मा की पत्नी ज्योति, बेटे विकास और बहू शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications